Monday, July 15, 2019

बारिश के मौसम में पिंपल्स से ऐसे पाएं छुटकारा

बारिश का मौसम जहां एक ओर बेहद खुशनुमा होता है, वहीं दूसरी ओर यह अपने साथ कई तरह की दिक्कतें भी लेकर आता है। इस मौसम में त्वचा में पिंपल्स या दाने होना बेहद आम बात है। लेकिन अगर आप इन पिंपल्स का आसान तरीकों से छुटकारा करना चाहते हैं तो इन उपायों को अपना सकते हैं-

पिंपल्स का एक मुख्य कारण बैक्टीरिया होता है। इसलिए आप जहां तक संभव हो, इस बैक्टीरिया को पनपने ही न दें। अगर बारिश में गीले हो जाए तो तुरंत घर जाकर स्नान करें और कपड़ों को बदलें। चूंकि इस मौसम में बैक्टीरिया अधिक होते हैं इसलिए दिनभर में से कम 2-3 बार एंटी-बैक्टीरियल फेसवॉश से चेहरा धोएं।

शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने के लिए अपने वाटर इनटेक पर ध्यान दें।

कम से कम मेकअप करें क्योंकि ये स्किन पोर्स को बंद कर सकते हैं, जिससे ब्रेकआउट हो सकता है। अगर मेकअप कर रही हैं तो सोने से पहले उसे अच्छी तरह साफ करें।

मानसून में फ्राइड चीजें खाने का मन तो बहुत करता है, लेकिन इससे बचने की कोशिश करें क्योंकि ये मुहांसों का कारण बन सकते हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2lpguWU

No comments:

Post a Comment