
जब भी बात शिमलामिर्च की होती है तो आपके मन में कई तरह की सब्जी बनाने का ही ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिमलामिर्च की मदद से एक बेहतरीन हलवा भी बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं शिमलामिर्च की मदद से बनने वाले इस हलवे की रेसिपी के बारे में-
शिमलामिर्च का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च के बीज निकालकर उसे बारीक काट लें और अब इसे अच्छी पानी से 6-7 बार वॉश कर लें। इसके बाद एक पैन को गरम करके उसमें देशी घी डालकर पिसी हुई इलाइची और किशमिश डालें। इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक पकाएं और इसमें चीनी डालकर 2 मिनट तक पकाएं। थोड़ी देर बाद इसमें दूध डालकर हलवे को तब तक पकाएं जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए।
इसके बाद हलवे में इलाइची पाउडर डालें और धीमी आंच पर हलवे को पकाएं। आपका शिमलामिर्च का हलवा बनकर तैयार है। बसअ आप हलवे में ड्राय फ्रूट्स डालकर सर्व करें।
नाश्ते में स्वादिष्ट ब्रेड रोल के कहने ही क्या !
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/30zS6RD
No comments:
Post a Comment