Tuesday, July 16, 2019

गर्लफ्रेंड की ज्यादा केयर भी रिश्ता टूटने की हो सकती है वजह

हर लडकी की चाहत होती है कि उसका साथी उसकी बेहद केयर करे।  अगर आपको ऐसा पार्टनर मिले, जो आपकी हर छोटी-बडी बात का ख्याल रखे तो जायज सी बात है आपको अच्छा ही लगेगा|  लेकिन हकीकत इससे बहुत अलग है। दरअसल, जो लडके जरूरत से ज्यादा केयरिंग होते हैं, उन्हें जल्दी ही ब्रेकअप का सामना करना पडता है। आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन वास्तव में यह सच है। तो चलिए जानते हैं ओवर केयरिंग लडकों के रिश्ता टूटने के पीछे के कारणों के बारे में-

 ऐसे लड़कों ओवर केयर की वजह से अपनी पार्टनर को कई बातों के लिए रोकते-टोकते रहते है। ज्यादातर लड़कियों को उसका रोकना पसंद नहीं आता और उनका ब्रेकअप तक हो जाता है।

वहीं आज के जमाने की लडकियां बंदिशों के साथ जीने में विश्वास नहीं रखतीं| हर बात की निगरानी रखना मतलब लड़कियों को लगता है की उनका बॉयफ्रेंड उनपर शक कर रहा है। और इसी बात से दोनों का ब्रेकअप हो जाता
है|

अक्सर देखा जाता है कि जो लड़के प्यार में अपने पार्टनर का जरूरत से ज्यादा ख्याल करते है। वो व्यवहार अमूमन हर लड़की को ये पसंद नहीं होता है। कई लड़कियां अपनी तरह से जिंदगी जीना पसंद करती है। इरिटेट होकर वो रिश्ता भी तोड़ सकती है।

इसलिए आप अपने पार्टनर की केयर करें, लेकिन उन्हें उनके तरीके से जीने का भी मौका दें। आपका जरूरत से ज्यादा प्रोटेक्टिव या केयरिंग होने से हो सकता है कि उन्हें घुटन का अहसास हो।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2JyA1O1

No comments:

Post a Comment