Tuesday, July 16, 2019

घर के कार्पेट और पर्दे बना रहे है अस्थमा जैसे गंभीर रोग का शिकार

घर को सुंदर बनाने के लिए हम कार्पेट लगाते है। साथ ही सोफा और बेड से मैच करते हुए पर्दे भी। लेकिन क्या आप जानते है कि यही कार्पेट आपके लिए कितने अधिक खतरनाक साबित हो सकते है। आप इन्ही के जरिये बीमारियों को न्योता दे रहें है |

घर को सुंदर बनाने वाले कार्पेट और पर्दे आपको अस्थमा जैसे गंभीर रोग का शिकार भी बना सकते हैं। डॉक्टरों का यह कहना है कि घर में बिछाए गए कार्पेट और खिड़की-दरवाजों पर भारी-भरकम पर्दों में मौजूद वायरस और फंगस, अस्थमा को बहुत तेजी से दावत देते हैं। 

इसलिए हमेशा कार्पेट और पर्दे की साफ-सफाई का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए। अस्थमा के लक्षणों में व्यक्ति की लगातार सांस फूलना, सांस लेने पर छाती से आवाज आना, लंबे समय से खांसी होना शामिल है।  इसके अलावा घरों में पेट्स पालने का ट्रेंड भी अस्थमा का बहुत बड़ा कारण माना जाता है।

कुत्ते बिल्ली जैसे जानवरों के बालों में भी कई सारे बैक्टीरिया और धूलकण होते  हैं। लोग इनके साथ बैठकर खाना खाते हैं, सोते हैं जिससे अस्थमा का खतरा और बढ़ जाता है। इनके बाल भी कार्पेट पर चिपक जाते है| जो बहुत ज्यादा हानिकारक है|



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2lpIZ6G

No comments:

Post a Comment