Friday, August 9, 2019

मसूड़ों में ब्लीडिंग आने पर बेहतर है जामुन का इस्तेमाल

जामुन सेहत के लिए लाभदायक होता है। हम जामुन खाने के बाद उसकी गुठली को बाहर फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो इसका भी सेवन कर सकते हैं। जामुन की गुठली भी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है। 
ऐसे करें इस्तेमाल


जामुन की गुठली का इस्तेमाल करने के लिए आपको उसका पाउडर बनाना होगा। पहले आप गुठलियों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इन्हें धूप में रखकर सूखा लें। फिर गुठलियों के छिलके उतारकर उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और मिक्सी में डालकर बारीक-बारीक पीस लें। पाउडर बनाने के बाद इसे किसी शीशी में डालकर रख लें।

जामुन की गुठली मधुमेह रोगियों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। आप हर रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ इस पाउडर का सेवन करें। अगर किडनी में स्टोन हो तो आप जामुन की गुठली का पाउडर इस्तेमाल करें। रोज सुबह-शाम पानी के साथ 1 चम्मच इस पाउडर का सेवन करें। आपकी किडनी स्टोन की समस्या कुछ समय में ही दूर हो जाएगी।
महिलाओं के लिए पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग या दर्द होने पर गुठली के पाउडर का सेवन करें। जामुन की गुठलियों और पपील की छाल का पाउडर मिक्स करके 1चम्मच पाउडर को दिन में 2-3 बार ठंडे पानी के साथ पीएं।
मसूड़ों में दर्द या ब्लीडिंग होने पर इस पाउडर से मंजन करें। 
कुछ बच्चों को बिस्तर गीला करने की बुरी आदत होती है। इस आदत को दूर करने के लिए उन्हें दिन 2 बार इस पाउडर को आधा-आधा चम्मच पानी के साथ पिलाएं। आपको कुछ दिनों में ही असर दिखने लगेगा।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZM0EoC

No comments:

Post a Comment