Friday, August 2, 2019

मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं ये आहार

अगर आपकी मांसपेशियां स्वस्थ नहीं है तो आप एक स्वस्थ शरीर की कल्पना भी नहीं कर सकते। यूं तो लोग अपनी मसल्स को बनाने के लिए जिम का सहारा लेते हैं, लेकिन आपके आहार के बिना सबकुछ बेकार है। तो चलिए जानते हैं उन भोज्य पदार्थों के बारे में, जो आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में आपकी मदद करते हैं-

  • मांसपेशियों को बिल्डअप करने में अंडे का एक महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसमें आपको प्रोटीन के अतिरिक्त विटामिन्स, जिंक, आयरन और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होता है।
  • दालें और फलियां प्रोटीन से भरपूर होती हैं। इनमें पाया जाने वाला प्रोटीन मांसपेशियों के लिए बहुत जरूरी होता है।
  • अनानास भी मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन को पचाने वाला एंजाइम ब्रोमेलिन प्रचुर मात्रा में होता है। इस के सेवन से प्रोटीन का पाचन और अवशोषण बेहतर तरीके से होता है।
  • शकरकंदी हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का भंडार है और मांसपेशियों के निर्माण की प्रक्रिया के लिए ईंधन उपलब्ध कराती है।
  • डेयरी उत्पाद प्रोटीन और कैल्शियम के अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं। अपनी इन्हीं खूबियों के कारण यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2YB2wPx

No comments:

Post a Comment