Saturday, August 17, 2019

विटामिन, मैंगनीज, फाइबर जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है हरी बीन्स

चक्कर आना, त्वचा में जलन हर वक्त गला सूखना जैसी समस्याएं आम बात होती हैं। मगर  अपने डायट पर ध्यान देने और कुछ ऐसी चीजों का हर रोज सेवन करने से आप डीहाइड्रेशन से होने वाली समस्याओं से निजात पाई जा सकती हैं।

-हरी बीन्स विटामिन, मैंगनीज, फाइबर जैसी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना गया है। हरी बीन्स कारगर तरीके के शरीर हाइड्रेट करने में सक्षम होती है। इतना ही नहीं हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को रोकने में भी कारगर साबित होगी।

-करेला भले ही स्वाद में मात खा जाता है मगर गर्मियों के दिनों में होने वाली समस्याओं जैसे कब्ज, मुंहासे तथा स्किन की मुसीबतों के लिए काफी कारगर है। करेले में विटामिन ए, सी, बी-2, बी-3, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। करेले के नियमित सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।

-किसी भी तरह का पेय पदार्थ नींबू के बिना अधूरा है। नींबू रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ डीहाइड्रेशन के परेशानियों के लिए भी अच्छा माना जाता है। नींबू गर्मी के मौसम में होने वाले गले के संक्रमण, अपच, कब्ज, दांत की परेशानियों और हाई ब्लड प्रेशर से निपटने में मदद करता है।

– हर रोज लौकी का सेवन करना चाहिए,इससे हमारी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। लौकी में करीब 96 फीसदी पानी पाया जाता है। लौकी शरीर के पाचन तंत्र को ठीक रखता है। इसके नियमित सेवन से डायरिया, कब्ज, नींद न आने की परेशानी से निजाद पाया जा सकता है ।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2TNVgiJ

No comments:

Post a Comment