
मौसम विभाग द्वारा मौसम से संबंधित चेतावनी देने के लिए रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट, येलो अलर्ट और ग्रीन अलर्ट को जारी किया जाता है| चेतावनी देने के लिए रंगों का चुनाव कई एजेंसियों के साथ मिलकर किया जाता है| इन अलर्ट को मौसम के ख़राब होने की तीव्रता के आधार पर जारी किया जाता है| सबसे भीषण चक्रवात के लिए रेड अलर्ट जारी किया जाता है|
आइये जानते हैं इन अलर्ट के बारे में :-
1. रेड अलर्ट: रेड अलर्ट का मतलब होता है खतरनाक स्थिति|जब भी कोई चक्रवात तेज बारिश के साथ हवा की रफ़्तार 130 किमी. प्रति घंटा (केवल यही एक पैमाना नहीं) से अधिक तो मौसम विभाग की ओर से तूफ़ान की रेंज में पड़ने वाले इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया जाता है |जब मौसम खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है और भारी नुकसान होने का खतरा रहता है तो रेड अलर्ट जारी किया जाता है.
2. ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार मौसम जैसे-जैसे खराब होता जाता है, वैसे ही येलो अलर्ट को अपडेट करके ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है| ऑरेंज अलर्ट के अंतर्गत इस प्रकार की वार्निंग जारी की जाती है | इस चक्रवात के कारण मौसम के बहुत अधिक ख़राब होने की संभावना है जो कि सड़क और वायु परिवहन को नुकसान पहुँचाने के साथ-साथ जान और माल की क्षति भी कर सकता है|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zdxy5W
No comments:
Post a Comment