Wednesday, August 21, 2019

सभी पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण तेजपत्ता स्वास्थ्य के लिए होता है लाभदायक

अगर किसी भी तरह के व्यजंन में तेजपत्ते का इस्तेमाल किया जाता है तो उसका पूरा स्वाद ही बदल जाता है। कई प्रकार के व्यजंनों के स्वाद और महक को बढ़ाने के लिए यूं तो अक्सर भारतीय किचन में तेजपत्ते का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन फिर भी वह अभी तक लोग उसे गुणों से अनजान हैं। तो चलिए जानते हैं तेजपत्ते के कुछ बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ के बारे में-

तेजपत्ते में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे मैगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन ए, कार्ब्स, प्रोटीन व फाइबर आदि भी होता है। इन सभी पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण तेजपत्ता स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

तेजपत्ते का एक लाभ यह है कि यह मधुमेह रोगियों के लिए बेहद उपयोगी है। खासतौर से, टाइप 2 डायबिटीज से पीडि़त व्यक्ति में यह बैड कोलेस्टॉल को कम करके गुड कोलेस्टॉल को बढ़ाता है। साथ ही रक्त में शर्करा से स्तर को नियंत्रित करने में भी यह सहायक है।

तेजपत्ते में एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं, जिसके कारण यह फंगल संक्रमण से लड़ने में काफी मददगार है। कैंडिडा संक्रमण को दूर करने में यह किसी दवाई से कम नहीं है।

तेजपत्ते में कैंसर को मात देने की भी ताकत है। इसमें सिनोल नामक एक तत्व पाया जाता है जो ल्यूकेमिया कैंसर सेल्स को दबाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह स्तन कैंसर व कोलोन कैंसर को खत्म करने में भी प्रभावी तरीके से काम करता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Z6Ywvo

No comments:

Post a Comment