Saturday, August 10, 2019

कैंसर से लड़ने में बहुत सक्षम होती है रसभरी

रसभरी एक फल है जिसे आपने अवश्य देखा होगा। यह सेहत के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है। आपको बता दे की रसभरी नारंगी रंग का होता है जो किसी छोटे से टमाटर की तरह दिखाई देता है। आइये आपको बताते है इसके जबरदस्त फायदे-

डायबिटीज-

रसभरी डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए भी अत्यधिक फायदेमंद होता है। इसके लिए रसभरी को 2 कप पानी में तब तक उबालें तब तक वो एक कप न बचे। प्रतिदिन सुबह इसे पीने से डायबिटीज से निजात पाई जा सकती है।

लंग कैंसर-

रसभरी में पॉलीफिनॉल और केरिटिनॉयड्स पाया जाता है जो कैंसर से लड़ने में बहुत सक्षम होता है।

आंखों के लिए–

रसभरी में विटामिन A बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे प्रतिदिन खाने में शामिल करने से ये शरीर में 14 प्रतिशत तक विटामिन ए की आपूर्ति कर देता है। इसको खाने से आप आंखों से जुड़ी बीमारियों से भी बच सकते हैं।

हड्डियों की समस्या-

अगर आप हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्या से भी परेशान हैं तो रसभरी आपकी मदद कर सकता है। इसमें पेक्टिन पाया जाता है जो शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस की सही मात्रा को बनाए रखता है।

दिल के लिए-

रसभरी दिल को भी अत्यधिक मजबूत बनाकर रखता है। इसमें कई फाइटोकैमिकल्स पाए जाते हैं जो दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

पीलिया-

पीलिया से भी रसभरी निजात दिला सकता है। पीलिया होने पर इसकी पत्तियों को पीसकर उसका रस निकाल लें। 2 चम्मच पानी के साथ अवश्य लें। अत्यधिक फायदा होगा।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/31yjCzh

No comments:

Post a Comment