Saturday, August 17, 2019

कमजोर हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है बादाम वाला दूध

हमारी सेहत के लिए बादाम वाला दूध बेहद गुणकारी होता हैं, अगर हम इसका हर रोज यूज लेंगे तो कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है लेकिन अगर दूध में बादाम डालकर पीया जाए तो शरीर को दोगुना लाभ मिलता है। इससे कैल्शियम के साथ-साथ अायरन, मैग्नीशियम और कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं।

हर रोज बादाम दूध पीने से शरीर कई रोगों से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं बादाम वाले दूध के सेहत राज के बारे में…

ऐसे बनाएं बादाम वाला दूध: इसके लिए एक गिलास दूध में 5-6 बादाम पीसकर मिलाएं और कुछ देर के लिए उबाल लीजिए। अब इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाकर सेवन कीजिए।

-मसल्स बनाने के लिए लोग व्यायाम करते है। उनके लिए बादाम दूध बेहद लाभकारी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देते हैं और मसल्स बनाने में सहायता करते हैं।

-अगर आप बादाम वाला दूध दूध पीएंगे तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती हैं। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में विटामिन ए होता है जो आंखों के लिए बेहद जरूरी होता है। हर रोज इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

-अगर आप बादाम वाला दूध पीएंगे तो इससे मोटापा कम होता है। हर रोज रात को खाने की जगह बादाम दूध पीजिए। इससे पेट भी भरा रहेगा और वजन भी कम होगा।

-क्या आपकी भी बढती उम्र के साथ ही हड्डियां कमजोर हो गई है जिससे जोड़ों में दर्द की परेशानी हो जाती है। ऐसे में हर रोज बादाम दूध पीना चाहिए जिससे हड्डियां मजबूत होती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।

-हर रोज बादाम दूध का सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल संतुलित रहता है और इसमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड दिल को स्वस्थ रखता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KEobTl

No comments:

Post a Comment