
हम सभी लोग यह मानते है बासी खाना सेहत के लिये बहुत हानिकारक होता है। इसलिये लोग बच्चे हुए खाने को कचरा पात्र में ही डाल देते है या उसे जानवरों को खाने के लिये दे देते है। लेकिन आप यह जानकर पूरी तरह हैरान रह जाएंगे कि बासी रोटी खाने के भी कई सारे फायदे होते है। आइये जानते है कि बासी रोटी के क्या फायदे होते है।
मधुमेह रोगियों के लिये बासी रोटी खाना बहुत लाभदायक है।इससे शर्करा का स्तर संतुलित रहेगा। इसलिये सुबह सुबह इसको अवश्य खाना चाहिए।
इसके अलावा ब्लडप्रेशर की गंभीर समस्या है, तो बासी रोटी खाना लाभकारी होगा। ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से बढ़ा हुआ रक्तचाप बहुत संतुलित रहता है।
पेट की समस्याओं और एसिडिटी की समस्या में भी सुबह के वक्त दूध के साथ बासी रोटी खाना काफी गुणकारी होता है।
बासी रोटी सेहत बनाने वालों के लिए भी फायदेमंद है। कई फिटनेस सेंटर और जिम में एक्सरसाइज के साथ सुबह बासी रोटी खाने की सलाह दी जाती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/30d9hJa
No comments:
Post a Comment