Friday, September 13, 2019

जरूर जानें तथा शेयर करें: कौन से जूस से क्या फायदा होता है?

आज हम आपको ऐसे ही कुछ जूस के बारे में जानकारी दे रहे है, जिसको पीने से हर तरह की बीमारियों से निजात मिल सकती है। चलिए हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि किस रोग में कौन-सा जूस पीना सही रहता है।

अगर किसी इंसान को भूख नहीं लगती है, तो उन्हें सुबह खाली पेट नींबू का पानी पीना चाहिए और साथ खाने से पहले अदरक का पेस्ट बनाकर सैंधा नमक मिलाकर सेवन करना चाहिए।

शरीर में मौजूद रक्त की शुद्धि के लिए नींबू, गाजर, गोभी, चुकंदर, पालक, सेब, तुलसी, नीम और बेल के पत्तों का रस काफी लाभदायक होता है।

दमे के रोगी को लहसुन, अदरक, तुलसी, चुकंदर, गोभी, गाजर, भाजी का सूप और मूंग का सूप तथा बकरी का शुद्ध दूध पीना चाहिए।

पीलिया होने पर रोगी को अंगूर, सेब, रसभरी, मोसम्मी का जूस पीना चाहिए। आप रोगी को मुनक्के और किसमिस का पानी भी दे सकते है। इससे काफी फायदा होता है।

अगर आपकी स्किन से मुहांसों के दाग नहीं जा रहे है तो आप गाजर, तरबूज, प्याज, तुलसी तथा पालक का रस पी सकते है।

कैंसर के मरीज को गेहूं के ज्वारे, गाजर तथा अंगूर का रस देना काफी फायदा होता है।

उच्च रक्तचाप वाले रोगी को गाजर, अंगूर, मोसम्मी तथा ज्वारों का जूस पीने के लिए देना चाहिए। साथ ही रोगी को मानसिक और शारीरिक आराम की भी जरूरत पड़ती है।

कम बीपी की परेशानी में मीठे फलों का रस पीना चाहिए और खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। अंगूर और मोसम्मी का रस भी फायदेमंद है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NWZyTO

No comments:

Post a Comment