
बहुत से लोग सुबह उठते ही चाय या कॅाफी पीते है। चिकित्सकों का मानना है कि सुबह खाली पेट चाय के बजाए कॅाफी ज्यादा घातक है क्योंकि इस में कैफीन की मात्रा चाय से काफी ज्यादा होती है।
- कुछ लोग दिमागी थकान को कम करने और सुस्ती दूर करने के लिए स्ट्रांग कॉफी पीते हैं, लेकिन अगर आप बिना कॅाफी के थकान महसूस करने लगें तो समझ ले आपको कैफीन की लत लग चुकी है।
ऐसे लोग नर्वसनेस, नींद ना आना, उत्तेजित या गुस्से में आना, हार्टबीट बढ़ना, ज्यादा यूरीन जैसे परेशानियों का शिकार हो सकते हैं।- कॉफी की आदत छोड़ने के लिए खूब पानी पीना चाहिए। गर्म पानी में मिंट या दालचीनी डालकर भी पी सकते हैं क्योंकि कॉफी बॉडी को डिहाइड्रेट कर देती है।
- किसी पजल गेम ,संगीत और बुक रीडिंग से भी धयान बंटाया जा सकता है।
- अगर आप दिन में 4 कप कॉफी पीते हैं तो पहले एक कप कॉफी को एक कप ग्रीन टी में बदल दें। धीरे-धीरे कॉफी की जगह ग्रीन टी का ही सेवन करें। इससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Lx4X2w
No comments:
Post a Comment