Sunday, September 15, 2019

गुलाब के तेल के फायदे सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

गर्मी के मौसम में गुलाब की पत्तियां बहुत ठंडक देती हैं इसलिए गर्मी के मौसम में गुलाब की पत्तियों से बनने वाला गुलाब शरबत हर घर में पाया जाता हैं. गर्मी में लोग इसके शरबत को पीना भी पसंद करते हैं. इसी तरह गुलाब की पत्तियां हमारे चेहरे को भी निखारने में काम आती हैं. गुलाब की पत्तियों का पेस्ट चेहरे पर लगाने से चेहरे की सुंदरता में चार चाँद लग जाते हैं. आईये आपको बताते हैं इसकी पत्तियों से बनने वाला तेल किस प्रकार आपकी स्किन को चमकता हैं.

*गुलाब के तेल में ऐंटीऑक्सीडेन्ट पाया जाता हैं जो त्वचा से फ्री रैडिकल हटाते हैं। इससे रोम छिद्रों में गंदगी जमने से रोकता है और त्वचा को स्वस्थ तथा साफ रखता है।

*गुलाब के तेल में सूजन को कम करने वाले और प्रतिविषाणु गुण होते हैं जो कि जलन और सूजन में लाभदायक होते हैं। यह त्वचा की सूजन कम करके उसकी सुरक्षा में मददगार होता है।

*मुंहासों को गायब करने में गुलाब का तेल फायदेमंद है। इससे त्वचा मुँहासे और दाने रहित हो जाती है। न केवल मुँहासे बल्कि यह त्वचा के दाग घब्बों को भी हटाता है।

*गुलाब का तेल त्वचा के पीएच स्तर को नियमित करता है इसलिए यह त्वचा के लिए प्राकृतिक रूप से नमी प्रदान करने वाला होता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZSRLgg

No comments:

Post a Comment