Sunday, September 15, 2019

हड्डियों के दर्द में राहत देता है मेथीदाना

मेथीदाने को आप अक्सर अपने भोजन में इस्तेमाल करते होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी मदद से आप अपनी बहुत सी बीमारियों से राहत दिलाने में भी प्रयोग कर सकते हैं। खासतौर से, घुटने में दर्द होने पर आपको मेथीदाने का इस्तेमाल करना चाहि। दरअसल, मेथी के दानों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। मेथी तमाम एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण मेथी दर्द और सूजन को दूर करने के लिए कारगर, प्राकृतिक और हानिरहित उपाय है। तो चलिए जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में-


इसके सेवन के लिए आप रोजाना सुबह एक चम्मच मेथी को गुनगुने पानी के साथ ले लें। लेकिन ध्‍यान रहें इसकी प्रवृति गर्म होने के कारण बवासीर की समस्‍या से ग्रस्‍त लोगों को इसकी आधा चम्‍मच को रात को पानी में भिगोने के बाद सुबह लेना चाहिए।


इसके अतिरिक्त आप मेथी के बीज को उबालकर आप इसमें नींबू और शहद मिलाकर चाय की तरह पी सकते हैं। अगर आपको इसकी चाय पीना पसंद नहीं है तो आप मेथी के सूखे बीजों को भुनकर उन्हें पीसें और एक अच्छा पाउडर बनाएं। आप इन्हें करी, सब्ज़ियों और सूप जैसी चीज़ें बनाते समय उनमें मिला सकते हैं।


आपको बता दें कि मेथी के दानों में पेट्रोलियम ईथर एक्सट्रैक्ट नामक एक यौगिक पाया जाता है जिसमें मुख्य रूप से लिनोलिक एसिड और लिनोलेनिक एसिड शामिल हैं। इसलिए इसके दानों के सेवन से घुटने और हड्डियों के दर्द में राहत मिलती है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3008LRF

No comments:

Post a Comment