Saturday, October 26, 2019

प्रोटीन और फाइबर की कमी के कारण लगती है बार-बार भूख

प्रतिदिन सुबह पेट भर नाश्ता करने के बाद भी कुछ लोगों को फिर से भूख लगने लगती है। पेट की भूख को पूर्ण्तः शांत करने के लिए उस समय आप कुछ हल्का फुलका खा लेते हैं। उसको खाने के आधे घंटे के बाद फिर ऐसा लगता है मानो जैसे की कुछ खाया ही न हो। भूख लगना बहुत ही अच्छी बात है लेकिन आवश्यकता से अधिक भूख लगना किसी गंभीर बीमारी का कारण भी हो सकता है।

इसके कारणों को पहचाने की बजाय कुछ लोग ओवर ईटिंग करने लगते हैं जिससे पांचन तंत्र बहुत कमजोर होने लगता है। अगर आपको भी खाना खाने के बाद पेट खाली लगता है तो इस गंभीर समस्या को कतई नजरअंदाज न करें। इसके पीछे के कारणों को जानने की अवश्य कोशिश करें। आज हम आपको बार-बार भूख लगने के उन्हीं कारणों के बारे में पूरी तरह बताने जा रहे हैं।

1. प्रोटीन और फाइबर की कमी के कारण

हमारे भोजन मे प्रोटीन और फाइबर की मात्रा सही होनी चाहिए। खाने में इनकी कमी से व्यक्ति का पेट नहीं भरता और हर समय भूखे होने का उन्हें अहसास होता रहता है। प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन खाने से पेट भरा- भरा लगाता है।

2. पूरी नींद न लेना

प्रत्येक व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी आवश्यक होता है। ऐसा करने से व्यक्ति ऊर्जावान बना रहता है। पूरी नींद लेने से पेट ठीक रहने के साथ ही बार- बार भूख भी नहीं लगती । शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और भूख लगने की गंभीर समस्या से राहत पाने के लिए पूरी नींद लें।

3. सुबह नाश्ता न करना

कुछ लोग सुबह का खाना नहीं खाते। इससे शरीर को बहुत सी गंभीर समस्याओं का सामना करने के साथ ही हर वक्त भूखे होने का उन्हें अहसास होता है। अगर आप अपने नाश्ते में प्रोटीन युक्त वस्तुओं को शामिल करती हैं तो बार-बार भूख लगने वाली गंभीर समस्या से छुटकारा मिलेगा।

4. जल्दी-जल्दी खाना

कुछ लोग खाना बहुत जल्दी-जल्दी खाते हैं। बिना चबाएं खाना खाने से यह पचता नहीं है। इससे पेट संबंधित गंभीर समस्याएं होने लगती है। ऐसे में बहुत आवश्यक है कि खाना हमेशा चबा-चबा कर ही खाएं ताकि इसको पचने में कोई गंभीर समस्या न हो। खाना जितना जल्दी और अच्छे से पचेगा उतनी ही भूख कम लगेगी।

5. अन्य समस्या के कारण

डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी भी बार- बार भूख लगने का कारण हो सकती है। अगर आपको आवश्यकता से अधिक और हर घंटे बाद भूख लगती है तो एक बार डॉक्टर से जरूर जा कर मिलें।

6. तनाव

कई बार आवश्यकता से अधिक तनाव लेने के कारण भी भूख लगने लगती है। इससे बचने के लिए जीतना हो सके उतनी कम चिंता करनी चाहिए। तनाव को कम करने के लिए सुबह- शाम योगा अवश्य करें।

7. पेट के कीड़े

कई बार बहुत अधिक भूख लगना इस ओर भी संकेत करता है कि आपके पेट में कीड़े हो। कीड़े शरीर से आवश्यक पोषक तत्व ले लेते है जिसके कारण पेट पूर्ण्तः खाली लगता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/31OsrVF

No comments:

Post a Comment