Sunday, October 6, 2019

इस बार दशहरे पर राफेल के साथ शस्त्र पूजा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में लड़ाकू विमान राफेल के साथ ही शस्त्र पूजा भी करेंगे। गृहमंत्री रहते हुए उन्होंने हर साल शस्त्र पूजा की। पिछले साल भी राजनाथ सिंह ने बीएसएफ के जवानों के साथ बीकानेर में शस्त्र पूजा की थी।

फ्रांस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह राफेल विमान लेने के बाद फ्रांसीसी सरकार के अधिकारियों के साथ रक्षा अन्य सहयोग पर बैठक भी करेंगे। राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता कई गुना बढ़ा देगा। यह हवाई क्षेत्र में गेमचेंजर साबित होने वाला है।

खबरों के मुताबिक 8 अक्टूबर को फ्रांस की ओर से राफेल विमान भारत सरकार को सौंपा जाएगा।

नुसरत जहां एक बार फिर सुर्खियों में, पंडाल में दुर्गा पूजा करते हुए आयीं नजर



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Isf2vA

No comments:

Post a Comment