
गलत खान पान की वजह से आजकल अधिकतर लोगो के बाल छोटी उम्र से ही सफ़ेद होने लगते है| आज के समय में यह समस्या बहुत ही सामान्य हो गई है| लोग सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए बाजार में उपलब्ध कैमिकल युक्त कलर को यूज़ में लेते है मगर फिर भी सफ़ेद बालों को दूर नहीं कर पाते|
सफ़ेद बाल आने के कारण व्यक्ति की उम्र ज्यादा लगने लगती है। आज हम आपको बता रहे है कुछ घरेलू प्रोडक्ट्स के बारे में जिसे इस्तेमाल करके आप सफ़ेद बालो से राहत पा सकेंगे| आइये जानें यहां –
दही का यूज़
अपने सफेद वालो में दही का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें। आधा कप दही में आप चुटकी भर काली मिर्च और नींबू का रस डाल लें| फिर इस मिक्सचर को अपने बालों में करीब 15 मिनट तक अप्लाई करें| कुछ समय बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। बहुत फायदा मिलेगा।
आंवले का इस्तेमाल
सफ़ेद बालो में आंवले का प्रयोग अधिक करें| ऐसा करने से बाल शाइनी होने लगेंगे। आंवले के पाउडर में थोड़ी सी मेहंदी मिला लें| फिर इसे सिर पर अप्लाई करें| ऐसा करने से आपके बाल कुछ समय बाद काले हो जाएंगे।
नीम का उपयोग
सफेद बालो से छुटकारा पाने के लिए नीम के पत्तों का पेस्ट तैयार कर लें| इस पेस्ट को थोड़ी देर के लिए सफेद बालो में लगा लें| कुछ समय बाद पानी से धो लें। सफेद बालों आसानी से दूर होने लगेंगे।
कलौंजी का यूज़
काले बाल पाने के लिए करीब 50 ग्राम कलौंजी को एक लिटर पानी में उबाल लें और फिर इस पानी उबले हुए पानी से अपने बाल धो लें। ऐसा करने से आपके सफेद बाल करीब एक महीने में काले हो जाएंगे।
नीम और बेर के पत्ते का प्रयोग
बेर के पत्तों और नीम को अच्छे से पीस लें| इस मिक्सचर को दो से तीन घंटे अपने सिर पर लगा के छोड़ दें| इस मिक्सचर से हेयर शाइनी हो जाएंगे।
काली मिर्च का प्रयोग
पानी में काली मिर्च को उबाल लें| ठंडा होने पर इस पानी को बालों पर अप्लाई करें। रोज़ाना रूप से इस पानी का इस्तेमाल करने से आपके बाल जल्द काले हो जाएंगे।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ViYzPp
No comments:
Post a Comment