Sunday, October 6, 2019

नुसरत जहां एक बार फिर सुर्खियों में, पंडाल में दुर्गा पूजा करते हुए आयीं नजर

हमेशा सुर्खियों में रहने वाली पश्चिम बंगाल के बसीरहाट से तृणमूल सांसद नुसरत जहां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नुसरत जहां रविवार को अपने कारोबारी पति निखिल जैन के साथ लाल साड़ी, हाथों में कंगन, मेहंदी, गले में मंगलसूत्र आदि से दुल्हन की तरह सज धज कर मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए निकली। कोलकाता में वह पंडाल में दुर्गा पूजा करते हुए नजर आयीं।

पूजा करने पहुंची सांसद को देखने के लिए लोगों का जमघट लग गया था। नुसरत जहां मुस्लिम होने के बावजूद उन्होंने मारवाड़ी से शादी की है और पूरे हिंदू रीति रिवाज से रहती हैं।

नुसरत अक्सर अपनी फोटो को लेकर चर्चा में रहती हैं। इससे पहले नुसरत ने चतुर्थी के दिन एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो साड़ी पहने हुए नजर आ रही थी। उन्होंने कभी आलोचकों को महत्त्व नहीं दिया। इससे पहले नुसरत जहां का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Mfp6sQ

No comments:

Post a Comment