Saturday, October 5, 2019

लीवर संबंधी समस्याओं से निजात पाने में करी पत्ता होता है बहुत फायदेमंद

लोग करी पत्ते का यूज़ अकसर खाने का स्वाद बढ़ाने में करते है| इसमें बहुत से पोषक मौजूद होते है जो सेहत को हैल्दी बनाने में लाभदायक होते हैं| करी पत्ता शुगर को बैलेंस रखने में बहुत असरदार होता है| इसके सेवन से स्किन और बाल काफी अच्छे होते है| आइए जानें इसके फायदे :

1. करी पत्ते के इस्तेमाल से एनीमिया की प्रॉब्लम ठीक हो जाती है| इसमें आयरन और फॉलिक एसिड पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है|

2. लीवर संबंधी समस्याओं से निजात पाने में करी पत्ता बहुत फायदेमंद होता है| यह विटामिन ए और सी से भरपूर होता है| इसके इस्तेमाल से लीवर हैल्दी बनता है| लीवर कमजोर होने पर करी पत्ता का सेवन करना बहुत लाभदायक होता है

3. करी पत्ते में शुगर को कंट्रोल करने के गुण पाए जाते है| इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में इन्सुलिन लेवल को कम करता है| इसके सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम स्वस्थ रहता है और वजन कम होता है|

4. हार्ट से जुडी प्रोब्लम्स को दूर करने में करी पत्ता बहुत फायदेमंद होता है| इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल शरीर में कम होता है और हार्ट की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है|

5. करी पत्ता डाइजेस्टिव सिस्टम को स्वस्थ रखता है| इसमें कार्मिनटिव पाया जाता है जो कॉन्स्टिपेशन की प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाता है| इसके उपयोग से पेट से जुडी प्रोब्लम्स को दूर किया जा सकता है|

6. करी पत्ता स्किन से जुडी प्रॉब्लम्स को दूर करने में असरदार होता है| इसमें एंटी ऑक्सि‍डेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते है जो स्किन के लिए फायदेमंद हैं| इसके सेवन से त्वचा में होने वाले इंफेक्शन से छुटकारा पाया जा सकता है|

7. बालों के लिए करी पत्ता बहुत लाभदायक होता है| इसमें पोषक तत्व पाए जाते है जिससे बाल सफेद नहीं होते और डैंड्रफ की प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है|



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2pMJHxc

No comments:

Post a Comment