
इंटरनेट डेस्क। हमारी सेहत के लिए अनार बेहद गुणकारी होता हैं, अगर हम अनार यूज लेकर अगर इसके छिलकों को भी यूज लें, तो इससे हमारी स्किन पर निखार आएगा। चेहरे पर मुंहासे और टैनिंग की परेशानी हो जाती है।
इसके लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का यूज करती हैं लेकिन इनसे अधिक लाभ नहीं होता। ऐसे में अनार के छिलकों से स्किन की कई परेशानियों को दूर किया जाता है।
इसमें मौजूद विटामिन ए,बी,सी और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होते हैं जो त्वचा के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। चलिए आइये जानते हैं अनार के छिलकों के स्किन लाभ के बारे में…
-क्या आपके मुंह में बदबू आती हैं, तो आप अनार के छिलके का पाउडर एक गिलास पानी में मिला लीजिए और दिन में दो बार इस पानी से कुल्ला कीजिए। इससे मुंह से बदबू नहीं आएगी।
-अनार के सूखे छिलकों को किसी भी तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। ये धूप से होने वाली टैनिंग से बचाता है।
-इसके छिलकों का पाउडर बना लीजिए तथा उसमें गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से झुर्रियों से निजात मिलेगी।
-क्या आप मुंहासों की समस्या से परेशान हैं तो आप इसके छिलकों को सुखाकर भून लीजिए और ठंडा होने पर इन्हें पीस लीजिए। इसमें पानी मिलाकर लेप बनाएं और फिर चेहरे पर लगाना चाहिए। इससे मुहासों की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/335kiwU
No comments:
Post a Comment