
बहुत कम लोग जानते होंगे की हरी मिर्च हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है | हरी मिर्च में विटामिन ए, बी -6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पौष्टिक तत्व अधिक मात्रा में उपलब्ध होते है | आइए जानते हैं इसके गुणकारी लाभ –
1) त्वचा बनाए स्वस्थ
हरी मिर्च में पाया जाने वाला विटामिन सी आपकी स्किन को हैल्दी बनाता है और आपकी त्वचा की चमक को बरक़रार रखने में मदद करता है|
2) बढ़ी हुई डायबिटीज एवं शुगर लेवल को कम करे
जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं उन्हें अपने आहार में हरी मिर्च का सेवन ज़रूर करना चाहिए | यह आपकी डायबिटीज और शुगर लेवल को संतुलित रखने में अत्यंत लाभदायक होती है |
3) चयापचन बढ़ाए
हरी मिर्च आपके चयापचन को बढाती है और आपके बॉडी में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करती है |
4) कैंसर से सुरक्षित रखे
हरी मिर्च में भारी रूप से पाए जाने वाले एन्टिओक्सीडैंट्स आपके शरीर को रासायनिक तत्वों से बचाते हैं, आपके शरीर को साफ रखने में मदद करते हैं और कैंसर होने के खतरे से आपको दूर रखते हैं | खासकर मर्दों में यह प्रोस्टेट कैंसर की परेशानी को खत्म करने में लाभदायक साबित होती है |
5) आपका मूड अच्छा रखे
हरी मिर्च आपके मस्तिष्क में एंडोर्फिन का संचार कर आपके मूड को खुश और सुहावना रखने में मदद करती है |
उपलिखित लाभों के अलावा हरी मिर्च के और भी अन्य फायदे हैं जैसे –
1) गर्मी में इसको खाने से आपका बॉडी टेंपेरेचर कम रहता है और पसीना कम आता है |
2) इसके सेवन से हार्ट सम्बंधित बीमारियां सही हो जाती है |
3) यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कंट्रोल करने में लाभदायक होती है |
4) अर्थिरिटिस से पीड़ित लोगों के लिए यह एक दवाई का काम करती है |
5) इसके सेवन से हार्ट सम्बंधित बिमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है |
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ou6GaI
No comments:
Post a Comment