
बादाम एक ड्राई फ्रूट होता है जो शरीर को तंदरुस्त रखता है| इसको खाने से याददाश्त अच्छी रहती है| साथ ही शरीर को तरोताजा रखने में यह अहम रोल निभाता है|
इसका सेवन प्रातः अगर ठंडे पानी के साथ किया जाए तो शरीर पूरे दिन बहुत फ्रेश रहता है| ये खाने से शरीर बहुत फिट रहेगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे| शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और बादाम आपकी मेमोरी को बढ़ाने में बहुत फायदा पहुंचाएंगे|
जानें कैसे करें इसका सेवन ?
1. प्रातः खाली पेट आधा लीटर ठंडा पानी पिएं| ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म काफी बढ़ जाएगा|
2. करीब 5-6 बादाम और अखरोट का खाली पेट सेवन करें| इसको खाने से शरीर में इंजाइम्स विकसित होंगे जो मेटाबॉलिज्म को सुचारु रखेंगे|
3. बॉडी को फिट रखने के लिए ब्रेकफास्ट थोड़ा भारी करें| ऐसा करने से आपकी बॉडी को भरपूर एनर्जी मिलेगी| ध्यान रखें कि आपके शरीर में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन अधिक मात्रा में पहुंचे|
4. फिर एक्ससरसाइज करें| ऐसा करने से आपके शरीर की हड्डियां फ्लेक्सिबल रहेंगी|
5. ज्यादा से ज्यादा वॉक करें| ऐसा करने से शरीर फिट और हैल्दी रहेगा| इसके अलावा भरपूर नींद लें| ऐसा करने से मानसिक तनाव नहीं होगा|
इसके अलावा अगर बीच में भूख लगे तो आप मूंगफली का सेवन कर सकते हैं| इससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलेगी|
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CyLZTQ
No comments:
Post a Comment