Thursday, November 7, 2019

पेट दर्द के लिए कभी भी न लें अपने मन से कोई भी दवाई

प्रत्येक व्यक्ति को कभी न कभी तो किसी कारणवश पेटदर्द होता ही रहता है।  वैसे पेट दर्द एक सामान्य समस्या होने के कारण लोग इसका घरेलु उपचार भी करते है। ताकि आप दर्द से आराम पा सके।

लेकिन कई बार मन से उपचार करने में गलती भी हो जाती है।  हमें जब यह समस्या जटिल हो जाती है तो हम अस्पताल का रूख करते है।  इसलिये पेट दर्द के समय कुछ ऐसी ही गलतियां करते है।  जो हमे कतई नहीं करनी चाहिए आइये जानते है क्या है वे गलतियां-

पेट दर्द के लिए कभी भी अपने मन से कोई भी दवाई न लें।डॉक्टर से पेट दर्द का मूल कारण जानने के बाद ही घरेलू उपचार अपनाएँ।

सिरदर्द और पेटदर्द सामान्य लक्षणों की श्रेणी में आते हैं परन्तु कारण का जल्द पता लगाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इससे उपचार सफल तरीके से किया जा सकता है।

लक्षण ख़त्म हो जाने पर एंटीबायोटिक्स लेना बंद न करें।ठीक होने के बाद भी उपचार पूरी तरह लें। अच्छी तरह नहीं खाने पर एसिडिटी की गंभीर समस्या हो सकती है। ।ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जो बहुत ही आसानी से पच जाएँ।

इंफेक्शन के कारण आपको पेट दर्द होने पर आपके शरीर को अतिरिक्त उर्जा की बहुत आवश्यकता होती है। अत: जब आपको पेट दर्द की समस्या हो तो आपको पर्याप्त आराम करने के सलाह दी जाती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ChbcSB

No comments:

Post a Comment