Wednesday, November 20, 2019

वैवाहिक जीवन में आसानी से घोल सकते है मधुरता

हमारे देश में ऐसे बहुत से जोड़े होते हैं जिसकी अरेंज मैरिज होती है। ये ऐसे कपल्स होते हैं, जो शादी से पहले एक-दूसरे से पूरी तरह अनजान होते हैं और विवाह के बंधन में बंधने के बाद एक-दूसरे को अपना सात जन्म का साथी मान लेते हैं।

लेकिन कोई भी रिश्ता सिर्फ समझौते के बूते पर नहीं चल सकता, उसमें प्रेम का होना भी बेहद आवश्यक है। अगर आपकी भी अरेंज मैरिज है या होने जा रही है तो विवाह के बाद इन तरीकों को अपनाकर आप अपने वैवाहिक जीवन में मधुरता आसानी से घोल सकते हैं-

सबसे पहले तो आप यह समझ लें कि विवाह के अगले ही दिन आप दोनों के मन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम की भावना पैदा नहीं हो सकती। इसके लिए आप दोनों को एक-दूसरे को थोड़ा समय देना होगा।

यह आवश्यक है कि हर रिश्ते में व्यक्ति की अपनी एक उम्मीद होती है। लेकिन ऐसा आवश्यक नहीं है कि आपकी उम्मीद पर आपका पार्टनर खरा ही उतरे।

इसलिए आप कम से कम उम्मीद रखें और अधिक से अधिक पूरी करने का प्रयास करें।

किसी भी रिश्ते में प्रेम का संचार तभी होता है, जब आपसी समझ बढ़ती है। और एक-दूसरे को समझने के लिए आपको न सिर्फ एक-दूसरे को समय देना होगा, बल्कि बातचीत के जरिए एक-दूसरे के दिल की गहराईयों तक भी पहुंचने का प्रयास करना होगा।



from रिलेशनशिप – Navyug Sandesh https://ift.tt/331TQ6X

No comments:

Post a Comment