Friday, November 15, 2019

खाने के बाद ट्रेडमिल पर चढ़ने की भूलकर भी न सोचे

अक्सर देखने में आता है कि लोग अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए डाइटिंग से लेकर कसरत करते हैं। कुछ लोग तो ट्रेडमिल पर ऐसी दौड लगाते हैं कि उनका सारा फैट पसीने के रूप में बाहर आ जाता है। इतना ही नहीं, आजकल लोग अपनी सेहत के प्रति इतने सजग हो गए हैं कि घर पर भी ट्रेडमिल रखने लगे हैं ताकि खाली समय में वे आसानी से एक्सरसाइज कर सके।

वैसे तो ट्रेडमिल आपकी सेहत को बनाने में मदद करता है, लेकिन वास्तव में ऐसा तभी होता है, जब आप उसे सही तरीके से इस्तेमाल करें। तो चलिए जानते हैं ट्रेडमिल इस्तेमाल करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां-

अगर आपने अभी खाना खाया है तो ट्रेडमिल पर चढने की न सोचे। आपकी एक्सरसाइज और भोजन के बीच कम से कम दो घंटे का गैप अवश्य होना चाहिए।
कभी भी बिना जूते के ट्रेडमिल पर नहीं दौड़ना चाहिए। बिना जूते पहने ट्रेडमिल पर दौड़ने से पैरों में चोट लग सकती है या फिर हीट के कारण आपको जलन हो सकती है।

अगर आप ट्रेडमिल कर रहे हैं तो उस दौरान एसी का प्रयोग बिल्कुल भी न करें।

ट्रेडमिल पर अपनी गति एकदम से न बढ़ाएं। हमेशा अपनी स्पीड धीरे धीरे बढाएं। इससे आपको मसल्स में दर्द की शिकायत नहीं होती।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2rEbjp1

No comments:

Post a Comment