
आपने अक्सर लोगों से कहते हुए सुना होगा कि बच्चों के बेहतर विकास के लिए आपको उनके साथ कुछ वक्त अवश्य बिताना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते है कि सिर्फ बच्चे के साथ समय व्यतीत कर लेना ही पर्याप्त नहीं होता।
वास्तव में आपको उस दौरान अपनी और बच्चे के बीच की बाॅन्डिंग को भी बेहतर करना होता है। तो चलिए जानते हैं बच्चों के साथ वक्त बिताते समय रखें किन बातों का ध्यान-
करें फन एक्टिविटी
जब आप बच्चे के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं तो कोशिश करें कि आप दोनों मिलकर कुछ फन एक्टिविटी करें। साथ ही आप कोशिश करें कि हर एक्टिविटी में आप दोनों इनवाॅल्व हों, इससे बच्चा आपसे बेहतर तरीके से जुड पाता है।
समझें परेशानी
यह वह समय होता है, जब आप बच्चे के मन की हर परेशानी को आसानी से समझ सकते हैं। बच्चे के साथ समय बिताते हुए आपको न सिर्फ आपसी बाॅन्डिंग को मजबूत करना है, बल्कि खेल-खेल में आप उसके जीवन में घटने वाली हर घटना की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
न निकालें कमियां
अक्सर देखने में आता है कि जब भी माता-पिता अपने बच्चों के साथ होते हैं तो सिर्फ उनकी कमियां ही गिनाते हैं। ऐसा करने से उनके बालमन पर काफी नकारात्मक प्रभाव पडता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XOpyn7
No comments:
Post a Comment