
पहले जहां बच्चे संयुक्त परिवार में रहते थे तो उनके व्यक्तित्व का काफी विकास स्वतः ही हो जाता था, लेकिन वर्तमान समय में जब एकल परिवारों का चलन बढने लगा है तो देखने में आता है कि बच्चे जल्दी किसी से घुलते-मिलते नहीं है और बच्चों के सोशली एक्टिव न होने से उनके व्यक्तित्व पर भी काफी असर पडता है।
शर्मीला होना वास्तव में कोई समस्या नहीं है, लेकिन कभी-कभी इससे बच्चे का आत्मविश्वास भी कमजोर होता है, जिसका नकारात्मक असर उसके भविष्य पर पडता है। तो चलिए जानते हैं बच्चों के शर्मीले स्वभाव को दूर करने के कुछ उपाय-
सबसे पहले तो यह बेहद आवश्यक है कि आप बच्चे को दूसरे बच्चों के साथ घुलने-मिलने व दोस्ती करने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे बच्चे की हिचक काफी दूर होगी।
वहीं आप घर पर ही बच्चे के लिए कुछ स्टेज एक्टिविटी प्लाॅन कर सकती हैं। इस तरह वह खुद को एक्सप्लोर करना सीखेगा।
आप बच्चे के शर्मीलेपन को कम करने के लिए आप उन्हें अपने साथ पार्क व मार्केट ले जा सकती हैं। ऐसे में बच्चा धीरे-धीरे आत्मविश्वासी बनने लगेगा।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Oi9O90
No comments:
Post a Comment