Saturday, November 16, 2019

चेहरे के बालों के लिए कारगर आसान टिप्स

आमतौर पर माना जाता है कि सिर्फ पुरूषों के चेहरे पर ही बाल आते हैं, जबकि वास्तव में महिलाओं के चेहरे पर भी बाल होते हैं। हालांकि यह बाल अपेक्षाकृत हल्के होते हैं और महिलाएं ब्यूटी प्रसाधनों के जरिए इन्हे हटा भी लेती हैं।

लेकिन अगर आप चाहें तो वैक्सिंग या थ्रेडिंग से हटकर भी कुछ ऐसे तरीके अपना सकती हैं, जिससे आप चेहरे के बाल नेचुरली निकल जाएं और आपको पैसे भी खर्च नहीं करने पडे़गे-

एग व्हाइट को हेयर मास्क की तरह अप्लाई किया जा सकता है। यह आपके चेहरे से बाल निकालने के साथ-साथ उसे नरिशमेंट भी देता है।

जो महिलाएं अंडे का इस्तेमाल करने में झिझकती हैं, उनके लिए चीनी एक बेहतरीन फेशियल हेयर मास्क साबित हो सकता है। आप चीनी में  थोड़ा सा काॅर्नस्टार्च मिलाना न भूलें।

पपीता भी आपके चेहरे से बालों को निकालने में काफी मददगार साबित हो सकता है। आप इसे मैश करके इसमें एक चम्मच हल्दी भी मिलाएं। यह फेशियल हेयर निकालने के साथ-साथ आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट भी करता है, जिससे आपकी स्किन खिली हुई नजर आती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Xkamhn

No comments:

Post a Comment