
गुड़ की तासीर गर्म होती है इससे शरीर का तापमान ठीक रहता है और ज्यादा ठंड महसूस नहीं होती। सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए शरीर को अंदर से गर्म रखना बहुत जरूरी है। इस मौसम में शरीर को गर्म रखने और बीमारियों से दूर रहने के लिए आप गुड़ का सेवन कर सकतें है। सभी जानते हैं कि गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में गुड़ खाने से कई तरह की बीमारी और इंफेक्शन से बचा जा सकता है। गुड़ शरीर में खून की कमी होने से रोकता है और गुड़ में कुदरती एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो फेफड़ों को साफ करके बीमारियों को दूर करता हैं। औषधीय गुणों से भरपूर गुड़ एक ऐसा सुपर फूड है जो सर्दियों में होने वाली कई समस्याओं को शरीर से दूर रखता है। सर्दी के मौसम में गुड़ का सेवन करना सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद रहता है। आइए जानते है रोजाना गुड़ के सेवन से होने वाले फायदों को बारे में।
गले के संक्रमण में :

सर्दी के मौसम में गले और फेफड़ों का इन्फेक्शन बहुत जल्दी होता है। ऐसे में सर्दियों में नियमित रूप से गुड़ का सेवन करके इन संक्रमण से आसानी से बचा जा सकता है।
बल्ड प्रेशर में :

सर्दियों में शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है और अगर आप गुड़ का सेवन करेगें तो आपको यह परेशानी नहीं होगी।
खांसी और जुकाम में :

जिन लोगो की प्रतिरोध क्षमता कमजोर होती है उन्हें जुकाम और खांसी जल्दी हो जाता है, उन्हें रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए ताकि वे जुकाम और खांसी से बचे रहें।
पाचन में :

पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज में भी गुड़ का सेवन बहुत लाभकारी है। खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना आपके पाचन को और भी बेहतर बनाता है।
जोड़ दर्द में :

गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो जोड़ों और घुटनें के दर्द को दूर करने में मदद करता है। गुड़ में हल्की-सी अदरक मिलाकर खाने से जोड़ों का दर्द गायब हो जाएगा।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QsZ2OC
No comments:
Post a Comment