Friday, November 15, 2019

तलने के लिए एक ही तेल का इस्तेमाल बीमारियों का बनता है कारण

आमतौर पर घरों में ऐसा देखा गया है की पूरी-कचौड़ी जैसी चीजों को डीप फ्राई करते हैं तो तेल बच जाता है जिसका लोग कई बार दोबारा प्रयोग करने लगते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये आपकी सेहत के लिए कितना अधिक खतरनाक है?

एक बार इस्तेमाल किए हुए तेल को बार-बार यूज करने से कैंसर जैसी घातक बीमारियां होने की संभावना बहुत बढ़ जाती हैं।

तलने के लिए एक ही तेल का इस्तेमाल करने से उसमें फ्री रेडिकल्स भी बनने लगते हैं जो आगे चलकर बीमारियों का कारण बनते हैं। इसकी वजह से कैंसर, स्ट्रोक और अलजाइमर जैसी घातक बीमारियों के होने की संभावना बहुत ज्यादा बानी बनी रहती है।

इसके अलावा एक ही तेल को कई बार उच्च तापमान पर गर्म करने से उसमें एल्डीहाइड बनने लगते हैं जिस वजह से लोगों में डायबिटीज, हाइपरटेंशन, लिवर आदि की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

मसालेदार चीजें खाने से हो सकती है ये दिक्कत, जानकर उड़ जायेंगे आप के होश…

अगर बचा हुआ तेल इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो सबसे पहले उसे छान जरूर लें और ये भी देखें कि वो गाढ़ा, काला या चिप-चिपा ना दिखाई दे।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/33QwEtD

No comments:

Post a Comment