
हिमेश रेशमिया और रानू मोंडल द्वारा गाए गए हैप्पी हार्डी एंड हीर के ब्लॉकबस्टर हिट सांग तेरी मेरी कहानी के लिए, हिमेश ने फिर से अकबर सामी के साथ सहयोग किया है, जिन्होंने हिमेश के लिए कई सारे रीमिक्स सांग्स बनाए थे, एक साल में हिमेश के उन सभी 36 हिट सांग्स जिन्होंने सांग्स लवर्स के बीच एक जादू सा कर दिया था| इन सांग्स में पुराने ब्लॉकबस्टर आशिक बनाया , झलक और नाम है तेरा जैसे सांग शामिल है, अब दोनों एक बार फिर से हैप्पी हार्डी एंड हीर के सांग तेरी मेरी कहानी के रीमिक्स के लिए साथ आए है|
हिमेश ने कहा “अकबर ने फिर से शानदार काम किया है और मैं ट्रैक के रीमिक्स से बहुत खुश हूं और यह निश्चित रूप से एक शॉट पार्टी एंथम है, इस साल का यह आखरी महीना है और मुझे यकीन है कि यह ट्रैक शहर में होने वाली सभी पार्टियों में धूम मचा देगा। हैप्पी हार्डी एंड हीर का म्यूजिक 2019 में तेरी मेरी कहानी जैसे सांग्स के साथ गूगल पर सबसे अधिक खोजा जाने वाला सांग है और आशिकी में तेरी 2.0 भी सभी जगह ट्रेंड कर रहा है और अरिजीत सिंह का ट्रैक हिरियें एकदम सही रोमांटिक डांस सांग हैं. फिल्म के निर्माता इस वक़्त बहुत खुश है क्योंकि ऐसा बहुत कम होता है जब फिल्म का म्यूजिक आधिकारिक ट्रेलर लॉन्च से पहले एक बड़ा हिट हो जाए ।
हिमेश पहले से ही पूरे भारत में हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए प्रमोशनल कॉन्सर्ट कर रहे हैं, हैप्पी हार्डी एंड हीर के सांग्स की रॉकस्टार लाइव परफॉर्म देखने के लिए उमड़ी भीड़ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जब हिमेश से पूछा गया तो उन्होंने कहा “हैप्पी हार्डी एंड हीर के हर सांग के म्यूजिक कॉन्सर्ट से मिल रही प्रतिक्रिया अभूतपूर्व है, आपको उन शो के वीडियो देखने होंगे जो हर जगह ट्रेंड कर रहे हैं या मेरे इंस्टाग्राम पोस्ट को देखें तब आपको महसूस होगा कि हमें दर्शकों से कितना प्यार मिल रहा हैं और मैं वास्तव में इसके लिए आप सभी का आभारी हूं ”।
सुपरहिट मशीन हिमेश रेशमिया आज इंदौर में परफॉर्म करेंगे और फिल्म का ट्रेलर अगले महीने लॉन्च किया जाएगा, यह फिल्म 31 जनवरी को रिलीज होगी।
हैप्पी हार्डी एंड हीर दीपशिखा देशमुख और सबिता माणकचंद द्वारा निर्मित है और रखा द्वारा निर्देशित की गई है. इस फिल्म में सोनिया मनन हिमेश के अपोजिट है जो फिल्म में दोहरी भूमिका निभाते हैं|
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/35DLKUb
No comments:
Post a Comment