Thursday, December 19, 2019

CAA : हिंसा की आग में जला लखनऊ, विरोध के नाम पर जम कर किया गया उपद्रव

CAA के विरोध में आज भारत बंद के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में उपद्रवियों ने जम कर उत्पात मचाया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी और निजी सम्पतियों को भारी नुकसान पहुंचा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के नाम जम कर हिंसा की गई। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही एक पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया गया।

पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। उपद्रवियों ने कई मीडिया वैन को भी आग के हवाले कर दिया। वहीं संभल में भी एक सरकारी बस को जला दिया गया। पुलिस ने कई लोगो को हिरासत में ले लिया है।

दिल्ली में भी 15 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली तथा देश के अन्य हिस्सों में जहाँ हिंसा भड़काने की कोशिश की जा रही है वहाँ इंटरनेट सेवा को सरकार के अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने क्या कह दिया?



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/35FkDrM

No comments:

Post a Comment