Tuesday, December 24, 2019

वजन कम करने के लिए बहुत जरूरी है इन 5 आदतों को अपनाना

health

आज पूरी दुनिया में हर कोई अपनी सेहत को लेकर चिंतित है। हर कोई वजन कम करना चाहता है। बढ़ा हुआ वजन सेहत पर विपरीत प्रभाव डालता है। ऐसे में वजन कम करने को लेकर लोगों के बीच होड़ लगी हुई है। इन सात आदतों को अपने दैनिक दिनचर्या में अपनाकर आप अपना वजन घटा सकते हैं।

1. नाश्ते में प्रोटीन को शामिल करेंः

नाश्ते में अधिक कार्बोहाइड्रेट, वसा और शर्करा युक्त भोजन लेने से बेहतर है कि प्रोटीन युक्त भोजन लिया जाए। यह प्रोटीन युक्त भोजन आपके वजन को भी संतुलित रखेंगे और आपको भरपूर मात्रा में एनर्जी भी देंगा। प्रोटीन के रूप में आप अंडा, दूध, दही, दाल इत्यादि से बने पदार्थों को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

2. नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करेंः

अपने दिनचर्या में योग, एक्सरसाइज,वर्कआउट को स्थान दें। हर दिन सुबह और शाम की गई हल्की स्ट्रेचिंग, योग, एक्सरसाइज आपके वजन को कम करने में आपकी सहायता करेगा। एक ही साथ बहुत ज्यादा इंटेंसिटी वाले योग और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल नहीं करना चाहिए।

3. अधिक मात्रा में पानी पिएः

हमारा शरीर हमारे द्वारा खाए गए भोजन में मौजूद वसा को पचा नहीं पाता है। पाचन क्रिया को मजबूत बनाए रखने में पानी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए प्रतिदिन कम से कम 10 गिलास पानी पीना जरूरी है। यह पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है और वजन को भी नियंत्रित रखता है।

4. खाने का नियमित समय बनाएंः

हमारा शरीर एक ऑटोमेटिक मशीन की तरह काम करता है। अगर नियमित समय पर नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना लिया जाए तो हमारा शरीर उसके अनुकूल हो जाता है। इससे पाचन क्रिया मजबूत होती है और वजन भी नियंत्रित रहता है। इसलिए खाने का नियमित शेडूल होना जरूरी है। एक साथ बहुत सारा खाने की बजाय हर 2 से 3 घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाना आपके शरीर को ताकत भी देगा और आपके वजन को भी नियंत्रित रखेंगा।

5. फाइबर युक्त भोजनः

फाइबर युक्त भोजन आपके शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाते हैं। ये पाचन क्रिया को मजबूत रखते हैं और आपके वजन को को भी नियंत्रित रखते हैं। यह शरीर में मौजूद बूरे फैट को घटाने में भी मदद करते हैं ,ऐसे में अपने भोजन में अधिक से अधिक फाइबर शामिल करना जरूरी है।

ठंड में गुड़ को शामिल करें अपने आहार में, सेहत के लिए है लाभदायक

ठंड से बचना है तो खाने में शामिल करें ये 5 जरूरी चीजें



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PQpp0d

No comments:

Post a Comment