
1. शहदः
शहद, ठंड में खुद को सेहतमंद रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने का सबसे बढ़िया जरिया है। शहद आपके गले की खराश को ठीक करता है और सर्दी जुकाम से भी बचाता है। ठंड के मौसम में सुबह-सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर पीने से गले से जुड़ी तकलीफ दूर होती है। शहद ठंड में त्वचा के लिए भी लाभदायक है इससे त्वचा में नमी बनी रहती है।
2. तिलः
सर्दियों के मौसम को तिल का मौसम कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस मौसम में तिल से बनी कई चीजें मिलती है, जो ना सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है बल्कि आपके शरीर को अंदर से गर्म बनाए रखने में भी मदद करती है। इस मौसम में तिल के लड्डू, तिल की बर्फी, तिलकुट, गजक, जैसी चीजों से आप स्वाद का तो आनंद ले ही सकते हैं साथ ही खुद को तंदुरुस्त भी बनाए रख सकते हैं।
3. शुद्ध देसी घीः
सर्दी के मौसम में घी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पहले के समय दादी-नानी अपनी रसोई में रोटी, दाल, चावल सब में घी का इस्तेमाल किया करती थी। यह भी सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखता है और पाचन तंत्र को भी तंदुरुस्त रखता है।
4. अदरकः
सर्दी का मौसम और अदरक की चाय दोनों हमेशा से साथ है। अदरक हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए, गले को साफ करने में अदरक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अदरक शरीर को अंदर को अंदर से गर्म रखता है और गले की खराश को भी दूर रखता है। सर्दी के मौसम में अदरक के रस और शहद को एक साथ मिलाकर सेवन करने से सर्दी-खांसी और गले से जुड़ी हर तकलीफ दूर होती है।
5. अंडाः
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MjO9vH
No comments:
Post a Comment