Monday, December 23, 2019

पोटैटो कैप्सिकम स्लाइसः हेल्दी इवनिंग स्नैक्स रेसिपी

Potato capsicum slice

शाम के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो बनाएं पोटैटो कैप्सिकम स्लाइस।

सामग्री:

दो बड़े लाल और पीली शिमला मिर्च, आधा कप कटा हुआ प्याज, चार से पांच उबले आलू, एक कप उबला मटर, एक बड़ा चम्मच बारीक कटा अदरक, एक बड़ा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, दो चम्मच पिसी हुई धनिया पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच मिर्च पाउडर, तेल आवश्यकतानुसार।

विधिः

शिमला मिर्च को चौडे-चौडे स्लाइस में काट लें। अब उबले हुए आलू को मैश कर लें, साथ ही मटर को भी अच्छी तरह से मसल ले। कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म करें, गर्म तेल में हरी मिर्च डाले, हरी मिर्च के बाद अदरक, बारीक कटा हरा धनिया, डाले। फिर इसमें मैस किये हुए आलू और मटर डाल दें। उपर से स्वादानुसार नमक डालकर चलाए। उपर से धनिया पाउडर और गरम मसाला, मिर्च पाउडर डाले। जब ये पूरा मसाला अच्छी तरह से तेल छोड़ने लग जाए तो इसे गैस से उतार लें।

अब इस मिश्रण को शिमला मिर्च के काटे हुए स्लाइस के अंदर भर ले, और इन्हें माइक्रोवेव पर रखकर थोड़ी देर पकाएं फिर गरमा गरम सर्व करें।

स्वाद से भरपूर ओट्स ढोसा सेहत के लिए फायदेमंद, जानिये बनाने की विधि

लाजवाब शिमला मिर्च का हलवा रेसिपी

घर पर बनाएं नरम मुलायम केक, जानिए रेसिपी



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/34KQpTf

No comments:

Post a Comment