Tuesday, December 24, 2019

करण जौहर ने क्यों कहा – डरना सब को अच्छा लगता है

फिल्म मेकर करण जौहर का कहना है कि डरना सब को अच्छा लगता है।

23 दिसम्बर मुम्बई मे नेटफ्लिक्स वेब सीरीज ‘घोस्ट स्टोरीज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी थी। इस वेब सीरीज़ को हिंदी सिनेमा के चार दिग्गज निर्देशकों ने निर्देशित किया है। इस इवेंट मे करण जौहर, जोया अख्तर, अनुराग कश्यप,  और दिबाकर बैनर्जी  मुख्य तौर पर मौजूद थे, इन्होने ही यह वेब सीरीज डायरेक्ट की है।

मीडिया से बातचित के दौरान जब एक पत्रकार ने करण से उनका एक्सपीरयंस जानना चाहा इस वेब सीरीज को लेकर, तो इस पर करण ने कहा, ” बहुत ही अच्छा एक्सपीरियन्स रहा। इस वेब सीरीज का कॉन्सेप्ट हटकर है, ऐसी कहानी पुरे कम्युनिटी को पसंद आती है वो साथ मे मिलकर इस डर को इंजॉय करते है, क्योकि स्क्रीन पर डरना सब को अच्छा लगता है ”।

करण ने आगे मुस्कुराते हुए कहा, ” हम आने वाले साल का स्वागत डर के साथ कर रहे है एक एंटेरटेनिंग तरीके से”।

बेहरहाल नेटफ्लिक्स ने इसे नए साल जनवरी 1,  2020 को भारत में रिलीज करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। चार कहानियों की इस वेब सीरीज में शोभिता धूलिपाला, जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुर आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

सबसे ज्यादा मजा मुझे इंडस्ट्री के लोगों से ही पंगा लेने में आया है: कंगना रनौत



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/35TiBEO

No comments:

Post a Comment