
झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो को मिली बड़ी सफलता के बाद अब हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय है। हेमंत कुमार आगामी 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। साथ ही 12 अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। इसमें झामुमो के 6,कांग्रेस के 5 और राजद से 1 विधायक शामिल हैं। इसके अलावा माना ये जा रहा है कि कांग्रेस को स्पीकर पद मिल सकता है।
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम में महागठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है। कुल 81 विधानसभा सीटों में से महागठबंधन के खाते में 47 सीटें आईं हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।
पिछले चुनाव में भाजपा को अकेले 37 सीटें प्राप्त हुई थी, वहीं इस बार भाजपा को केवल 25 सीटों पर जीत हासिल हुई है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सदस्य द्वारा इस करारी हार की वजहों की समीक्षा एवं मंथन किया जा रहा है।
CAA के खिलाफ प्रोटेस्ट के लेकर ये क्या कह दिया सोनाक्षी सिन्हा ने?
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2tNQIjh
No comments:
Post a Comment