
दिलजीत दोसांझ, फातिमा सना शेख और मनोज बाजपेयी जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म “सूरज पे मंगल भारी” में नजर आएंगे। फिल्म की ऑफीशियल अनाउंसमेंट मंगलवार को सोशल मीडिया पर की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि फिल्म की शूटिंग जनवरी में शुरू की जाएगी।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “इट्स ऑफीशियल: #दिलजीत दोसांझ, #मनोज बाजपेयी और #फातिमा सना शेख फिल्म #सूरजपेमंगलभारी में एकसाथ…… डायरेक्टेड बाई अभीषेक शर्मा…… प्रोड्यूज्ड बाई जी स्टूडियो. ….. शूटिंग 6 जनवरी 2020 से शुरू।”
वहीं दिलजीत दोसांझ ने भी सोशल मीडिया पर इस खबर को अपने फैंस के साथ शेयर किया है, उन्होंने लिखा, “टीम सॉलिड है बॉस, 2020 की सबसे खरी भविष्यवाणी। आपकी मनोरंजन सेवा और जनहित में जारी। अब पड़ेगा #सूरजपेमंगलभारी । फिल्म की शूटिंग 6जनवरी 2020 को शुरू होगी।
यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी शूटिंग 6 जनवरी से शुरू की जाएगी। फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक शर्मा करेंगे जबकि इसे जी स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।
वही इसके अलावा दिलजीत जल्द ही कॉमेडी फिल्म “गुड न्यूज” में नजर आने वाले है। फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर और कियारा आडवाणी भी है। फिल्म 27दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वही मनोज बाजपेयी को आखिरी बार वेब सीरीज “द फैमिली मैन” में देखा गया था।
सबसे ज्यादा मजा मुझे इंडस्ट्री के लोगों से ही पंगा लेने में आया है: कंगना रनौत
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/35QoaUw
No comments:
Post a Comment