Tuesday, December 24, 2019

हेल्दी और टेस्टी ‘पीनट बटर बॉल’ रेसिपी

Peanut butter ball recipe

इस हेल्दी और टेस्टी ‘पीनट बटर बॉल’ रेसिपी को बनाने के लिए आपको चाहिए।

बाल के लिए:

1 कप बादाम का पाउडर, 1/2 कप खोपरा, 1/2  कप शक्कर, 1/2 कप पीनट बटर,  तीन चम्मच नारियल का तेल।

मेलटेड चाकलेट सीरप के लिए

आधा कप चॉकलेट चिप्स, एक चम्मच नारियल का तेल।

विधिः

एक बड़े से बॉउल में बादाम का पाउडर,  खोपरा, शक्कर, पीनट बटर, नारियल का तेल, वेनिला एसेंस, सभी एक साथ ले। इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। अगर नारियल का तेल और पीनट बटर ठंड की वजह से जम गया हो तो उन्हें थोड़ा सा गर्म कर ले। फिर पाउडर के ऊपर डालकर अच्छे से मिलाएं, जब तक यह लड्डू की तरह बंधने ना लग जाए। उसके बाद इस मिक्सचर को 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। 15 मिनट बाद इसे फ्रिज से निकालकर छोटे-छोटे बॉल की शेप में बनाए, जैसे बेसन के लड्डू बनाए जाते हैं। बॉल बनाने के बाद सारे बॉल को ट्रे के ऊपर जमा कर वापस से फ्रिज में 15 मिनट के लिए रखें।

Peanut butter ball recipe

फिर एक नॉन स्टिक बर्तन को कम आंच पर गर्म करें, और उसमें चॉकलेट चिप्स, एक चम्मच नारियल का तेल डालें, उसे अच्छी तरह से मिलाएं। जब तक कि चॉकलेट पूरी तरह से पिघल कर लिक्विड की तरह ना हो जाए।

अब फिर से ट्रे को बाहर निकाले इस पिघले हुए चॉकलेट सिरप को बॉल के ऊपर अच्छी तरह से डालें। आपका टेस्टी, हेल्दी, डिलीशियस ‘पीनट बटर बॉल’ तैयार है है। फिर बादाम के पाउडर को ऊपर से छिड़ककर पीनट बॉल को शर्व करें। आप चाहें तो इन्हें फ्रिज में ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं या ठंडी के मौसम में इन्हें ऐसे भी सर्व किया जा सकता है।

घर पर बनाएं नरम मुलायम केक, जानिए रेसिपी



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PROWWT

No comments:

Post a Comment