
एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म “पंगा” में नजर आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर कल मुंबई में लॉन्च किया गया, जहां कंगना के साथ फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी।
मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा मजा इंडस्ट्री के लोगों से पंगा लेने में आया है।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब कंगना से पूछा गया कि उन्होंने आजतक बहुत से पंगे लिए है, तो कोई उनका यादगार पंगा जो उन्हें हमेशा याद रहेगा, इसपर कंगना ने कहा, “सबसे ज्यादा मजा मुझे इंडस्ट्री के लोगों से पंगा लेने में आया है। आपको पता ही है वो कितने चार्मिंग है। सबके सब कितने अच्छे से पीछे से वार करते है, सामने से कुछ नही कहते हैं, सामने तो गले लगाते है किस करते है, और पीठ पीछे आपके लिए प्लॉटिंग प्लानिंग करते है, तो आप ये अंदाजा नही लगा सकते कि आपको कहां, कब और किसके जरिये पड़ सकती है, इसलिए आपको हर समय अलर्ट रहने की जरूरत है, तो मेरे लिए वही सबसे बेस्ट एक्सपीरियंस है।”
कंगना रनौत की फिल्म पंगा और वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म “स्ट्रीट डांसर 3डी” एक ही दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
फिल्मों के क्लैश के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि दोनों फिल्मों की कहानी एक-दूसरे से बिलकुल अलग है। कई बार ऐसा होता है कि जब दो फिल्में एकसाथ रिलीज होती है तो दोनों की कहानी एक जैसी ही होती है, या अगर कहानी अलग भी होती है तो टारगेट ऑडियंस अलग नही होती है, लेकिन हमारे केस में ऐसा नही है। स्ट्रीट डांसर की टारगेट ऑडियंस अलग है और हमारी फिल्म की अलग टारगेट ऑडियंस है, जो हमारे लिए अच्छी बात है। मैं अगर सच बताऊ तो मैं चाह रही थी कि हमारी फिल्म को सोलो रिलीज मिले, लेकिन आज के समय में ये पॉसिबल नही है।”
फिल्म में कंगना और जस्सी के अलावा ऋचा चड्ढा, नीना गुप्ता और पंकज त्रिपाठी भी है। ‘पंगा’ को अश्विनी अय्यर डायरेक्ट कर रही हैं। और इसे फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
फिल्म “पंगा” में कंगना के पति का किरदार निभा रहे एक्टर जस्सी गिल ने क्या कहा?
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PQWmJP
No comments:
Post a Comment