
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि फिल्म देखने से ज्यादा जरुरी है ‘सिटीजन लॉ’ ( CAA – सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट) के खिलाफ लोगों का प्रोटेस्ट। सोनाक्षी ने कहा, ” मुझे खुशी है लोग जानते है उनके लिए क्या जरुरी है और इस वक़्त जो देश मे माहौल है उसके लिए फिल्म देखने से ज्यादा जरुरी है सिटिज़न लॉ के खिलाफ प्रोटेस्ट करना ”।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही मे अंडर प्रिविलेज बच्चों के साथ प्री क्रिसमस मनाते हुए नज़र आयी।
यहाँ मीडिया से बात चित के दौरान जब उनसे पूछा गया कि फिल्म ‘दबंग 3 ‘ की कॉलेक्शंस पाईरेसी और देश मे हो रहे प्रोटेस्ट के कारण कुछ कम हुआ है इसमें आपकी क्या राय है? इस पर सोनाक्षी ने कहा, ” मुझे खुशी है लोग जानते है उनके लिए क्या जरुरी है और इस वक़्त जो देश मे माहौल है उसके लिए फिल्म देखने से ज्यादा जरुरी है सिटिज़न लॉ के खिलाफ प्रोटेस्ट करना ”।
बॉलीवुड के कई स्टार्स ने इस लॉ के खिलाफ अपनी राय रखी है जैसे: फरहान अख्तर, मुकेश भट्ट, अनुराग कश्यप, सुशांत सिंह, हुमा कुरैशी,शबाना आज़मी, स्वरा भास्कर, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, जावेद जाफरी और अदिति राव हैदरी इत्यादि।
बेहरहाल सोनाक्षी ने आखिर मे बच्चों के साथ मनाये प्री क्रिसमस सेलिब्रेशन को कभी न भूलने वाला एक्सप्रिएंस बताया। उन्होंने कहा, ” क्रिसमस का असली मज़ा बच्चो के साथ ही आता है”।
फिल्म ‘दबंग 3’ के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद सोनाक्षी अब सुपरस्टार अजय देवगन के साथ फिल्म ‘भूज द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ मे नज़र आने वाली है। यह फिल्म 2020, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज़ होगी।
सबसे ज्यादा मजा मुझे इंडस्ट्री के लोगों से ही पंगा लेने में आया है: कंगना रनौत
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QgZsWC
No comments:
Post a Comment