
रेप पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व अन्य भाजपा महिला सांसदों ने राहुल गाँधी से माफ़ी की मांग की है। राज्यसभा में भी राहुल के इस बयान पर हंगामा हुआ।
संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन की शुरुआत पर लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की बलात्कार पर कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा सदस्यों ने उनसे माफी की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस मुद्दे पर सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।
इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज लोक सभा में कहा कि यह पहली बार हुआ है कि कांग्रेस के किसी नेता ने राजनीतिक बातों में रेप का जिक्र किया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए और ऐसे बयान देने वाले को इस सदन का सदस्य रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PgMc4W
No comments:
Post a Comment