भांग का पौधा स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी गुणकारी होता है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते है जिसके सेवन से कई बड़ी बीमारियों से शरीर का बचाव किया जा सकता है। अधिकतर लोग भांग के पौधों से नशे के लिए सामग्री निकालते है। भांग का मादा पौधा होता है उसकी जो मंजरिया होती है उससे गांजा तैयार किया जाता है। इन पौधों में केनाबिनोल नाम का रसायन मौजूद होता है जिसके शारीरिक रूप से कई तरह के चमत्कारी फायदे भी है। चलिए जानते है…
- – भांग की आठ से दस बूंदे कान में डालने से कान में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। भांग के पौधे के अंदर कई ऐसे कैमिकल होते है जो कान में मौजूद कीड़ों को खत्म करते है। इसलिए भांग का पौधा कान दर्द में काफी गुणकारी माना गया है।
- – दमा के मरीजों के लिए भांग का सेवन काफी अच्छा माना गया है। दमा के मरीजों के लिए 125 मिलीग्राम सिकी भांग के साथ 2 ग्राम कालीमिर्च और 2 ग्राम ही मिश्री को मिला ले। इस मिश्रण का इस्तेमाल करने से दमा के रोग में आराम मिलता है।
- – सर दर्द की समस्या में भांग के पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको भांग के पत्तों को बारीक पीसकर सूंघना चाहिए। ऐसा करने से सर दर्द की समस्या में राहत मिलती है।
- – भूख कम लगने की समस्या में भी भांग का पौधा काफी लाभकारी माना गया है। इस पौधे में मौजूद तत्व हमारी पाचन क्रिया को मजबूत करते है। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और भूख लगती है। इसके लिए आपको प्रतिदिन सुबह-शाम भांग के दो-तीन पत्ते खाने होंगे।
यह भी पढ़े: काजू का नियमित सेवन भर सकता है आपकी जिंदगी में खुशियां, जानिये क्या है फायदे
यह भी पढ़े: सुबह उठकर बासी मुंह पानी पीने के है कई फायदे, मिलती है इन बीमारियों में राहत
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/37uFSgh
No comments:
Post a Comment