
हलवा तो हर किसी ने खाया है बल्कि कई तरह के हलवे खाए जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मिर्च का हलवा खाया है। सुनने में यह थोड़ा अजीब जरूर लगता है लेकिन अगर एक बार इसे बनाकर इसका बनाकर इसका इसका बनाकर इसका स्वाद चख लिया तो और कोई हलवा खाने का मन नहीं करेगा। यहां आपको शिमला मिर्च का हलवा बनाने की रेसिपी मिलेगी।
सामग्रीः
दो शिमला मिर्च, दो चम्मच घी, दो कप कप दूध, चार से पांच इलायची, थोड़ा सा किश्मिश, थोड़े बदाम, स्वादानुसार चीनी।
विधिः
सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर, काट ले और उसके अंदर से बीजों को अलग कर ले। अब इस कटी हुई शिमला मिर्च को वापस से धोएं। इसे जितना ज्यादा पानी से धोया जाएगा उतना ही ज्यादा इसकी कड़वाहट दूर हो जाएगी।
अब एक पैन में देसी घी डालकर उसे गर्म करें इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डालकर करीब 5 से 10 मिनट तक अच्छे से पकाएं।
फिर ऊपर से स्वादानुसार चीनी डालें और उसे भी 2 मिनट तक पकाये। फिर इसमें दूध डालकर तब तक पकाएं जब तक दूध शिमला मिर्च के अंदर पूरी तरह से सूख ना जाए। उपर से इलायची और बादाम के टुकड़े डालकर सर्व करें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PF6KnU
No comments:
Post a Comment