
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा दो दिन के लिए अपने भारत दौरे पर आये हैं। एंटोनियो कोस्टा नई दिल्ली पहुंचे हैं। वे महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर आयोजित समारोह की आयोजन समिति की दूसरी बैठक में भाग लेंगे।
इसके अलावा वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आधिकारिक वार्ता करेंगे। ये तीन साल के भीतर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच तीसरी आधिकारिक बैठक होगी।
6 अक्टूबर, 2019 को प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने के बाद कोस्टा की वर्तमान भारत यात्रा यूरोप के बाहर उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है। इस दौरे से द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने और आपसी हित के क्षेत्रों में निकट सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PB4LRB
No comments:
Post a Comment