Thursday, December 19, 2019

जेल से रिहा होने के बाद क्या कहा एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने?

मॉडल और एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने जेल से रिहा होने के बाद अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही साथ उन्होंने पूरे घटनाक्रम के विषय में बात की। उन्होंने बताया कि जो बातें उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू के लिए कही थी वो उनके निजी विचार नहीं थें। उन्होंने जो कुछ भी बोला उन सभी बातों का उल्लेख देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सेक्रेटरी की किताब में किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी उन बातों से बुरा लगा हो तो उनको उस किताब के लेखक पर आपत्ति दर्ज करनी चाहिए था कि उनपर।

पायल ने बताया कि उन्होंने उस वीडियो में कही गई बातों के लिए माफी मांग लिया था, बावजूद इसके उनको गिरफ्तार किया गया जो कि गलत था। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत के खिलाफ नारे लगाते हैं असल में जेल में वैसे लोगों को डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो हमेशा अपने देश की हित की बात करती हैं।

गौरतलब है कि पायल रोहतगी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू के विषय में एक वीडियो में आपत्तिजनक बातें कही थीं। इस वीडियो के कारण उनके खिलाफ राजस्थान में शिकायत दर्ज की गई थी। पायल को लगभग 29 घंटे जेल में बिताने पड़े थे. बाद में उनको जमानत मिल गई थी।

CAA के समर्थन में आये दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/38Uz2Th

No comments:

Post a Comment