Saturday, December 7, 2019

सुबह उठकर पानी पिने के ये गजब के फायदे

अगर आपको पूरी तरह स्वस्थ रहना है तो रोज सुबह उठते ही तुरंत पानी पीएं। ज्यादा मात्रा में पानी पीकर स्वास्थ्य संबंधी कई सारी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। अपने दिन की शुरुआत शरीर को हाइड्रेट करने से करें, और यह आपके लिए बहुत ही अच्छा है। जब हम सुबह उठते हैं तो हम अन्दर से पूरी तरह सूख चुके होते हैं। इसलिए हमको सुबह उठते ही पानी अवश्य पीना चाहिए।

जब हम सोते हैं तो भी हमारा शरीर काम करता रहता है। जब हम जगे हुए होते हैं तब हम खुद को हाइड्रेट करना कभी नहीं भूलते परन्तु जब हम सोते हैं तो ऐसा नहीं होता।

खाली पेट पानी पीने से शरीर की सफाई होती है। इससे शरीर रिचार्ज होता है तथा शरीर की अन्य सभी प्रक्रियाएं उत्साह के साथ शुरू होती हैं। इस लेख में हमने बताया है कि सुबह पानी पीना स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार लाभदायक है।

पाचन की प्रक्रिया अच्छे से काम करती

सुबह एक बड़ा गिलास पानी पीने से आपकी पाचन प्रक्रिया 1.5 घंटे तक 24 फीसदी तक बढ़ जाती है।

गंदे पदार्थ बाहर निकल जाते हैं

किडनी खून में एकत्र होने वाले जहर को बाहर निकालने का काम करती है और वे खून से सारी अशुद्धियों को दूर करती हैं। अत: इस काम के लिए उन्हें अधिक मात्रा में तरल पदार्थ की जरुरी होती है।

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

स्वयं को हाइड्रेटेड रखने से आपकी लसिका का ढांचा अच्छा बना रहता है। यह आपको बीमारियों से लडऩे में सहायता करता है।

त्वचा को सुंदर बनाए रखता है

यदि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है तो आपकी त्वचा नर्म, कोमल और साफ रहती है। सुबह जल्दी पानी पीने का यह सबसे अच्छा फायदा है। क्योंकि पानी से त्वचा में निखार आता है।

शरीर की अन्दर से देखभाल

पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से मलाशय अवशिष्ट पदार्थों से पानी सोख लेता है। इसके कारण बाधा आती है। यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीयेंगे तो आपका मलाशय अच्छी तरह काम करेगा। इससे आपका पेट भी साफ रहेगा।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/340z6No

No comments:

Post a Comment