
भारतीय सिनेमा जगत के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन को राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। ये पुरस्कार उनको भारतीय फ़िल्म जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। इस पुरस्कार को प्राप्त करने के बाद उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि कोई भी ये ना सोचे कि इस पुरस्कार को प्राप्त करने के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। अभी वो भविष्य में और भी काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार का आरंभ 50 वर्ष पूर्व हुआ था और उनको भी बॉलीवुड में काम करते हुए 50 वर्ष हो चुके हैं। परंतु अभी उनको काम मिल रहा है और वो काम करते रहेंगे।
महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1969 में आई फ़िल्म सात हिदुस्तानी से की थी। बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया। 70 और 80 के दशक में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। फ़िल्म शोले में उनके द्वारा किए गए अभिनय को लोग आज भी याद करते हैं।
इसके अलावा टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति से उनको बहुत ख्याति प्राप्त हुई। इस शो के कई सीजन टीवी पर आ चुके हैं। तकरीबन 20 साल से ये शो अलग अलग सीजन में प्रसारित हो चुका है।
भारतीय फिल्म जगत में उनके इसी उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा भारतीय फ़िल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दादा साहेब फाल्के से नवाजा गया।
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2u3lAMS
No comments:
Post a Comment